वेंटीलेटर पर चल रही कांग्रेस बहुत जल्दी देश के राजनीतिक नक्शे से विलुप्त होगी – मुख्यमंत्री साय

119
kabaadi chacha

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आज कांग्रेस पार्टी डूबती हुई नाव है। अब तो वह वेंटीलेटर पर चल रही है। बहुत जल्दी यह देश के राजनीतिक नक्शे से विलुप्त होने वाली है। श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटों पर शानदार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। श्री साय मंगलवार को राजधानी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 54 सीटों और 46 प्रतिशत मत के साथ भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अनथक परिश्रम किया और मतदाताओं ने “मोदी की गारंटी” पर भरोसा जताया है। रायपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की 8 बार की जीत ने इस लोकसभा क्षेत्र को भाजपा का अभेद्य गढ़ बना दिया है। पिछली बार की तुलना में आगामी लोकसभा चुनाव में रायपुर की सीट हम 5 लाख से ज्यादा मतों से जिताने के लिए हम सब संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई राजनीतिक दल और नेता मुकाबले में नहीं है।

अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने विकास और जनकल्याण के अनेक कार्य तो किए ही हैं, साथ ही धारा 370 हटाने, तीन तलाक पर रोक लगाने, अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का भव्य मंदिर बनाने के वैचारिक पृष्ठभूमि के ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसले भी लिए हैं। आज विश्व मंच पर श्री मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं की सूची में अव्वल हैं।

सावधान! गूगल मैप के चक्कर में बड़ा धोखा, सीढ़ियों पर जा फंसी गाड़ी

यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का ध्येय वाक्य ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। आज देशभर में भाजपा की राजनीतिक स्वीकार्यता बढ़ी है। देश भाजपा और प्रधानमंत्री श्री मोदी पर विश्वास कर रहा है। भाजपा विरोधी दलों के जाति, धर्म, पंथ के विध्वंसकारी और विभाजनकारी आग्रहों को तोड़कर देश का जनमानस भाजपा की सरकार चुन रहा है। ऐसा स्वर्णिम अवसर आज भाजपा के लिए देशभर में उपस्थित है।

IMG 20240420 WA0009