कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा के रूप मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

187
IMG 20231209 WA0006
IMG 20231209 WA0006
kabaadi chacha

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मोहम्मद सिद्दीक के साथ जिला अस्पताल पुलिस लाइन पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मरीजों व महिलाओं को फल वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल,संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान,आनंद पांचाल,जावेद नकवी,दिनेश निर्मलकर,मुनेश गौतम,अर्पण जैन,मोहम्मद नदीम खान,शब्बीर खान,श्रेयांश शुक्ला,विजय बाफना,विजय बघेल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कांग्रेस नेता मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सेवा और समर्पण की मिसाल है। उनसे हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देशहित व जनहित के कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कांग्रेस कार्यकर्ता दल की विचारधारा के अनुरूप उनके मार्गदर्शन में कार्य करते रहेंगे।

 

IMG 20240420 WA0009
कल बंद रहेगी चिकन मटन की दुकाने