LIVE UPDATE

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने समस्त प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई

रायपुर। रंगों और उल्लास के महापर्व होली के पावन अवसर पर भारतीय मजदूर संघ (BMS) रायपुर के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर श्रमिक साथियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पर्व सभी कामगारों और मजदूरों के जीवन में नई उमंग, सुख-समृद्धि और खुशहाली के रंग लेकर आए।

जिला मंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे इस त्योहार को शांति, सौहार्द और प्रेम के साथ मनाएं। उन्होंने श्रमिक साथियों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहकर परिवार के साथ सुरक्षित और आनंदमय होली मनाएं, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles