भोपाल में 21 साल की लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की पहचान आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद लड़के के बुलाने पर उसके घर पहुंची पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसके वीडियो और फोटो बना लिए। आरोपी ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इसी से परेशान होकर लड़की ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।हनुमानगंज पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय लड़की दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसने बताया कि पिछले साल उसकी उसकी पहचान इब्राहिमगंज निवासी 22 साल के जीतू अहिरवार से हुई थी। जीतू टेलरिंग का काम करता है। सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी थीइसी दौरान जीतू ने 13 सितंबर को उसे अपने घर इब्राहिमगंज बुलाया। घर पहुंचने पर पता चला कि वह तो घर पर अकेला है। उसने शादी करने का प्रस्ताव रखते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मना करने पर उसने वीडियो और फोटो भी ले लिए। दुष्कर्म के बाद उसने धमकाते हुए कहा कि अगर इस बारे में उसने किसी को बताया तो वह उसके वीडियो और फोटो वायरल कर देगा।वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेगी। पीड़िता ने बताया कि वह पैसों की भी डिमांड करने लगा था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नही उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इसी से परेशान होकर उसने उसके खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत जुटाई।हनुमानगंज पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोपी जीतू के खिलाफ कल देर रात 12:30 बजे FIR दर्ज कराई है। इसमें दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में जीतू को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की माने तो उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजनीति
बदहाल रेल सेवा मोदी सरकार की विदाई का बड़ा कारण बनेगी...
बदहाल रेल सेवा मोदी सरकार की विदाई का बड़ा कारण बनेगी - कांग्रेस
रायपुर। बदहाल रेल सेवा मोदी सरकार की विदाई का कारण बनेगी। पिछले...
CG News : भ्रष्टाचारी पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, गलत...
CG News : भ्रष्टाचारी पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, गलत किया तो जेल जाना ही पड़ेगा - विष्णु देव साय
CG News : रायपुर।...
Priyanka Gandhi Visit to Chirmiri – कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका...
Priyanka Gandhi Visit to Chhatisgarh चिरमिरी | प्रदेश में लोकसभा के तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान होना है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियाँ...
CG NEWS – उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने दिया बयान कहा –...
RAIPUR | प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और कांग्रेस संचार अध्यक्ष प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बीच...