LIVE UPDATE

मरवाही में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

मरवाही। रविवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मरवाही परीक्षा केंद्र में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही केंद्र में समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय उनका तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ तथा केंद्र का वातावरण सकारात्मक एवं प्रेरणादायक बना रहा।

केंद्र अधीक्षक एवं प्राचार्य श्री शैलेन्द्र अग्निहोत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई। उन्होंने परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कक्ष निरीक्षकों को उनकी सजगता, अनुशासन एवं निष्ठापूर्ण दायित्व निर्वहन हेतु हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

साथ ही, परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहयोगी व्याख्याता श्री सुरेश बोरकर एवं शिक्षक श्री विनय राय के कार्यों की विशेष सराहना की गई।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा केंद्र में कुल 275 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 256 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 19 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता एवं अनुशासन के सभी मानकों का पूर्णतः पालन किया गया।

समस्त स्टाफ, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से परीक्षा निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles