‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान: अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने मौदहापारा की बस्तियों में किया जनसंपर्क; कहा—”सत्ता नहीं, सेवा है भाजपा का लक्ष्य”
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज की मौजूदगी में लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, केंद्र व राज्य की योजनाओं का लिया फीडबैक




रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे ‘सेवा सप्ताह’ (6 से 12 अप्रैल) के अंतर्गत ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के तहत शनिवार को राजधानी में सघन जनसंपर्क किया गया। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जवाहर नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले शहीद अब्दुल हमीद वार्ड (मौदहापारा) की विभिन्न बस्तियों में पहुँचकर शासन की योजनाओं का जायजा लिया।
घर-घर पहुँचकर जाना योजनाओं का हाल
अभियान के दौरान सैय्यद रजा ने रजबंधा पार बस्ती, अफरोज बाग बाड़ी क्षेत्र और वीडियो वर्ल्ड के पीछे स्थित बस्तियों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। सैय्यद रजा ने लाभार्थियों से उनके अनुभवों को साझा किया और यह जानने का प्रयास किया कि योजनाओं का लाभ उन तक कितनी सुगमता से पहुँच रहा है।
अंतिम व्यक्ति की सेवा ही हमारा धर्म: सैय्यद रजा
बस्ती वासियों और लाभार्थियों से संवाद करते हुए सैय्यद रजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का आधार ‘अंत्योदय’ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना या सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि हमारा संकल्प समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास की मुख्यधारा से कोई भी वंचित न रहे।”
इस जनसंपर्क अभियान में छत्तीसगढ़ शासन के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. सलीम राज विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ छाया पार्षद घनश्याम रक्सेल, वरिष्ठ भाजपा नेता हाजी युनूस कुरैशी, सैय्यद रजा, मोनिस रजा पटवा, हाजी प्यारे खान, हाजी सोनू आसिफ कुरैशी, मुस्तफा हसन, पीलू कुलदीप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान के दौरान बस्ती वासियों ने भाजपा नेताओं का आत्मीय स्वागत किया और सरकार की योजनाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।











