सरकार मतगणना में गड़बड़ी के लिए कर्मचारियों पर दवाब बना रही है: बृजमोहन अग्रवाल

137
सरकार मतगणना में गड़बड़ी के लिए कर्मचारियों पर दवाब बना रही है: बृजमोहन अग्रवाल
सरकार मतगणना में गड़बड़ी के लिए कर्मचारियों पर दवाब बना रही है: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है। सोमवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भूपेश बघेल सरकार मतगणना में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए दवाब बना रही है।
उन्होंने संदेह जताया कि, मतगणना के दौरान धांधली कर निर्दलीय और अन्य प्रताशियों के मतों को कांग्रेस के प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हालांकि इस प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भाजपा अपने पोलिंग एजेंट्स को तैयार कर रही। उन्हे सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं साथ ही उनको विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि, छत्तीसगढ़ में चारो तरफ भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है यहां के युवाओं, महिलाओं और किसानों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। जिसके लिए बृजमोहन अग्रवाल ने जनता का आभार जताया है।

IMG 20240420 WA0009
स्नेह और आशीर्वाद पाकर मन अभिभूत हो गया - कुकरेजा