रायपुर में ‘बी एस मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा उच्च स्तरीय इलाज

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वास्थ्य जगत में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। फाफाडीह मुख्य मार्ग पर स्थित अत्याधुनिक ‘बी एस मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल’ का, 1 फरवरी को, एक भव्य और गरिमामय समारोह में शुभारंभ किया गया। यह अस्पताल प्रदेश के कैंसर रोगियों को उच्च स्तरीय उपचार और देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जिससे अब मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उद्घाटन समारोह का आयोजन दोपहर 1:00 बजे किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सा जगत की जानी-मानी हस्तियां और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना के बाद अस्पताल का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल का भ्रमण कर यहाँ उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों और सुविधाओं की जानकारी ली और इस पहल की जमकर सराहना की।
इस मौके पर अस्पताल के संस्थापक डॉ. पसरिजा ने अपनी पूरी टीम के साथ सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारा सपना था कि हम अपने क्षेत्र के लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए एक विश्वसनीय और सर्वसुविधायुक्त केंद्र प्रदान करना है।
अस्पताल का संचालन विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक मजबूत टीम द्वारा किया जाएगा, जिसमें डॉ. देवांगन प्रमुख भूमिका निभाएंगे।
फाफाडीह में लाल गंगा मिडास के बगल में स्थित यह अस्पताल अब मरीजों की सेवा के लिए पूरी तरह से खुल गया है। इसका शुभारंभ छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है, जो कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एक नई उम्मीद लेकर आया है।









