विंबरलीगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुई विशाल जनसभा, प्रदेश कांग्रेस सचिव विमल साहू एवं जिला पंचायत सदस्य अंजलि साहू मुख्य रूप से हुए शामिल

अंडमान के विंबरलीगंज पंचायत हॉल में दिनांक 29/01/26 सायं 5:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक एक भव्य जनसभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सम्मानित अतिथियों का आदिवासी पारंपरिक शैली एवं गीत-संगीत के माध्यम से स्वागत किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण रहा।

यह जनसभा RGPRS के राज्य अध्यक्ष ओ. बशीर के कुशल नेतृत्व में आयोजित की गई। सभा में जनसमूह की उपस्थिति अपेक्षा से कहीं अधिक रही, जो जनता के विश्वास और जागरूकता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष रंगलाल हलदर, प्रदेश कांग्रेस सचिव विमल साहू, जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार अंजलि साहू, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षगण, वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस पार्टी के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता* बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण RGPRS की राज्य कार्यालय सचिव श्रीमती रेचल द्वारा प्रस्तुत किया गया

सभा को संबोधित करते हुए PCC अध्यक्ष रंगलाल हलदर ने द्वीप के युवाओं के भविष्य के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की तथा कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव विमल साहू ने विशाल जनसमूह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और MGNREGA के नाम परिवर्तन कर VBGRAMG किए जाने पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने द्वीपवासियों से कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अंजलि साहू ने भी VBGRAMG नाम परिवर्तन के विषय पर अपनी बात रखते हुए महिलाओं के अधिकारों, कल्याण और उनकी समस्याओं के प्रति अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की।

इसके उपरांत RGPRS के राज्य सह-संयोजक के. पी. उस्मान, RGPRS के राज्य अध्यक्ष ओ. बशीर, RGPRS के राज्य संयुक्त सचिव, ऊर्जावान एवं गतिशील व्यक्तित्व सेंटिल कुमार, तथा राज्य OBC अध्यक्ष श्री राज ने अपने विचार व्यक्त किए और MGNREGA का नाम बदलकर VBGRAMG किए जाने के विषय पर विस्तार से अपनी राय रखी।

कार्यक्रम के समापन पर RGPRS की राज्य विधि सलाहकार, अधिवक्ता श्रीमती रेबेका द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। यह जनसभा पूर्ण रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Advertisement

Related Articles