मां बंजारी मंडल किसान मोर्चा (भाजपा बीरगांव) द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन




बीरगांव। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज मां बंजारी मंडल किसान मोर्चा, भाजपा बीरगांव द्वारा एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का सफ़ल आयोजन किया गया।
भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के राष्ट्रप्रेम और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। युवाओं, महिलाओं एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के जोश के साथ क्षेत्र को तिरंगामय कर दिया।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति एवं कुशल नेतृत्व
रैली में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा रायपुर के जिलाध्यक्ष एवं ऊर्जावान युवा प्रेरणास्रोत माननीय ओमप्रकाश साहू जी तथा जिला उपाध्यक्ष श्री राजू भैया जी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन मां बंजारी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष भाई नागेश साहू जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाई डोमेश देवांगन, विपिन चौबे, भागवत साहू, नानकचन्द साहू सहित अन्य युवा साथियों का जुनून और अनुशासन देखने लायक था। रैली के दौरान आम जनता की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे आमजनों को कोई असुविधा न हो।
समर्पित कार्यकर्ताओं का रहा अभूतपूर्व सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान मोर्चा के साथ-साथ अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं देवतुल्य सक्रिय कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व योगदान रहा। रैली में प्रमुख रूप से:
वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता: श्री जीवन साहू, शेखूराम साहू, रामपाल साहू, महेंद्र पाण्डेय, भीखम देवांगन,सरवन साहू,जब्बार डगली, ईश्वर साहू, पुलकित साहू,मोनू मानिकपुरी,होरीसाहू,डैनी साहू, विक्की साहू।
मातृशक्ति की सशक्त भागीदारी: नीलेश्वरी साहू, मीना साहू, पूर्णिमा साहू, प्रतिमा साहू,सरस्वती साहू,हेमलता देवांगन, मुन्नी साहू, भारती यादव सहित बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं।
आभार एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
मां बंजारी मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं पार्षद श्री बेदराम साहू जी ने रैली को भव्य और अनुशासित रूप से सफ़ल बनाने के लिए उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, किसान मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, मातृशक्ति तथा कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यही निस्वार्थ स्नेह, समर्पण और सहयोग संगठन की वास्तविक शक्ति है। अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।










