LIVE UPDATE

जिम ट्रेनर ने किया आत्महत्या

राजनांदगांव। शहर के भदौरिया चौक स्थित दिग्विजय स्टेडियम के पास संचालित जिम के ट्रेनर ने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। बसंतपुर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

 

ये भी पढ़ें –CG News : कॉस्मेटिक दुकान में मिला मेडिसिन का जखीरा, जब्त कर मामला दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी निवासी 25 वर्षीय युवक शुभम रजक शहर के दिग्विजय स्टेडियम के पास संचालित द प्राइम फिटनेस नाम के जिम में ट्रेनर का काम करता था।

शुभम ने रविवार रात को चौखड़िया पारा स्थित अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मृतक का ममेरा भाई उसके घर पहुंचा तो लाश फांसी पर लटकते मिली। घटना की जानकारी उसके ममेरे भाई ने अपने परिजनों व बसंतपुर पुलिस को दी। पुलिस प्रेम प्रसंग व अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles