अवधपुरी आदर्श मोहल्ला समिति का होली मिलन समारोह सम्पन्न, विधायक सुनील सोनी ने भवन और स्वागत द्वार के लिए की 10 लाख की घोषणा, अध्यक्ष ने जताया आभार

रायपुर। दिनांक 08 मार्च 2026 को रंगपंचमी के अवसर पर स्नेह और उल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम अवधपुरी आदर्श मोहल्ला विकास समिति भांठागांव द्वारा रामदरबार मंदिर ग्राउण्ड भागवत कथा स्थल अवधपुरी भांठागांव रायपुर मे आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक सुनील सोनी बतौर मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में, सुलोचन दास प्रभु उपाध्यक्ष इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, अमरजीत सिंह छाबड़ा राज्य अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ शासन राज्यमंत्री दर्जा एवं सुश्री मोना सेन अध्यक्ष फिल्म विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभात मिश्र छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ शासन एवंअवतार भारती बागल अध्यक्ष राजस्व विभाग नगर निगम रायपुर, राजेश मिश्रा सिनियर रिपोर्टर आई.बी.सी.-24 एवं श्री रवि सोनकर पार्षद भांठागांव शामिल हुए।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, भाजपा मंडल कार्यकर्ता और अवधपुरी भांठागांव के सांसद प्रतिनिधि पूर्व एल्डर मैन, पूर्व पार्षद, संघ कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों के साथ अवधपुरी भांठागांव वासियों की उपस्थिति रही।

इस दौरान पूरा परिसर रंगों और उल्लास के माहौल में सराबोर नजर आया। भाठागांव के फाग मंडली द्वारा ढोल-नगाड़ो, पारंपरिक फाग गीतों और गुलाल, फुलों के साथ लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया। छत्तीसगढ़ी फाग और लोकगीतों पर लोग झुमते-नाचते रहें।

विधायक सुनील सोनी ने अवधपुरी भांठागांव वासियों को होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी और अवधपुरी भाठागांव में समिति के भवन निर्माण एवं स्वागतद्वार बनाने हेतु 10 लाख रूपये विधायक निधी से देने की घोषणा की।

अवधपुरी आदर्श मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता ने मुख्य अतिथि विधायक सुनील सोनी द्वारा किये घोषणा की स्वागत करते हुए पुरे अवधपुरी भाठागांव निवासियों की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह होली के विभिन्न रंग मिलकर एक सुंदर दृश्य बनाते है, उसी तरह हम सबको मिलकर एकता, भाईचारे के सूत्र में बंधकर ‘समृद्ध, हरा-भरा अवधपुरी भाठागांव’ बनाना है। होली मिलन समारोह लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते है।

कार्यक्रम में पधारे हुए उपस्थित अतिथियों एवं अवधपुरी भाठागांव निवासियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने की धन्यवाद करते हुए सभी को होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी। समारोह में पूर्व पार्षद सतनाम पनाग, भाजपा मंडल लाखेनगर का अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व एल्डर मैन राकेश सिंह, विनोद तिवारी, जीतू बृजवानी, दौलत देवांगन, लक्ष्मण चौहान,सनत केशरवानी जी, परमानंद साहू, कीर्ति सोनी, कृष्णा ध्रुव, पं. नीलेश तिवारी, लक्ष्मी साहू , श्रीमती ज्योति दुबे, पूजा चौहान, राधिका मड़रिया, महिला अध्यक्ष मनोरमा दुबे, सचिव चमेली ठाकुर, समिति के उपाध्यक्ष बी.आर. धनकर, सचिव डॉ. जितेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त सचिव परमानंद गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्यअशोक कुमार बंजारे, श्री पुनम साहू, जी.पी.राही एवं पूरी महिला कार्यकर्ता एवं अवधपुरीवारी मौजूद रहें। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया।

Advertisement

Related Articles