LIVE UPDATE

आईएएस ट्रांसफर लिस्ट जारी: बलौदाबाजार के नए कलेक्टर कुलदीप शर्मा, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी

लखन हरवानी: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुप्रतीक्षित आईएएस ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी की जगह अब कुलदीप शर्मा को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने नौ अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्यपाल के सचिव सीआर प्रसन्ना को आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी पहले आईएएस कुलदीप शर्मा के पास थी मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक तीरथराज अग्रवाल को मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी) के साथ धर्मस्व और धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष सहायक आशीष टिकरिहा को एमडी वेयरहाउसिंग के पद पर पदस्थ किया गया है। सौमिल रंजन चौबे को डिप्टी सेक्रेटरी कृषि बनाया गया है।सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अन्य अधिकारियों को भी प्रशासनिक जरूरतों के मुताबिक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles