LIVE UPDATE

नाकाबंदी में अवैध रूप से शराब, मादक पदार्थों, अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों की घरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर, की गई चेकिंग

चंदन जायसवाल कसडोल

कसडोल,,,जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी कर, की गई सघन चेकिंगनाकाबंदी में अवैध रूप से शराब, मादक पदार्थों, अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों की घरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर, की गई चेकिंग
इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, की भी की गई चेकिंगसंपूर्ण जिले में 17 महत्वपूर्ण स्थानों में लगाया गया नाकाबंदी चेकिंग पॉइंटसायं 05.00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक नाकाबंदी कर, की गई सघन चेकिंग

नाकाबंदी चेकिंग के दौरान 26 लोगों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया, जिनके वाहन विधिवत जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया जाएगा प्रस्तुत

शराब पीकर वाहन चलाने वाले पकड़े गए, सभी वाहन चालकों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी सुनिश्चित

नाकाबंदी अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 239 व्यक्तियों के विरुद्ध किया गया, मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा दिनांक 14.12.2025 को सायं 05:00 से रात्रि 08:00 तक जिले के 17 महत्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।* नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों, अवैध रूप से शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों एवं अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों एवं यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों की धरपकड़ हेतु चेकिंग की गई। इस दौरान *जिले के बलौदाबाजार शहर, पलारी, लवन, भाटापारा शहर, पटपर भाटापारा, तिल्दा अंडरब्रिज चौक सिमगा, ग्राम सुहेला, हथबंद तिगड्डा, कसडोल, बस स्टैंड गिधौरी, ग्राम सोनाखान, गिधपुरी, करहीबाजार एवं ग्राम बया सहित विभिन्न स्थानों में नाकाबंदी पॉइंट लगाया* गया।

इन सभी नाकाबंदी पॉइंट में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल द्वारा नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाले समस्त वाहनों एवं लोगों की सघन चेकिंग की गई तथा उनसे यात्रा आदि करने के प्रयोजन के संबंध में जानकारी लिया गया। नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान में 26 वाहन चालकों को पकड़ा गया है, जो कि शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पाए गए हैं। इन सभी के वाहन विधिवत जप्त कर लिया गया है, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया* जाएगा। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले, पकड़े गए इन सभी चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए इनके वाहन चालन लायसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी। इसके साथ ही चेकिंग में *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 239 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया* गया है।

Related Articles