कांग्रेस ने की विजय बघेल का निर्वाचन रद्द करने की मांग, शपथ पत्र में गलत जानकारी दिए जाने का लगाया आरोप

97

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमिटी ने दुर्ग सांसद विजय बघेल पर बड़ा आरोप लगाया है। विजय बघेल पर चुनावी शपथ पत्र में कृषि भूमि छिपाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। दरअसल कांग्रेस ने दावा किया है कि सांसद विजय बघेल ने लोकसभा चुनाव में कृषि भूमि 1.35 हेक्टेयर दर्शाई जबकि वर्तमान में 16.65 एकड़ रकबे की 249 क्विंटल धान उन्होंने बेची है। इस हिसाब से सांसद विजय बघेल ने गलत जानकारी दी है। गलत जानकारी दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने विजय बघेल का निर्वाचन रद्द करने की मांग की है।

IMG 20240420 WA0009
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में चार प्रत्याशी बदले