LIVE UPDATE

कसडोल ब्रेकिंग : आबकारी विभाग की कार्रवाई,144 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

कसडोल। आबकारी आयुक्त आर संगीता के निर्देश एवं कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार वृत्त थाना लवन ग्राम जुड़ा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी परमेश्वर खूंटे पिता हुसैन खूंटे साकिन जुड़ा थाना लवन के कब्जे से 800 पाव नग (144 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड) विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की बल्क जब्त किया गया। विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की का बाजार मूल्य 96 हजार रूपए होना पाया।

आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, दिनेश कुमार साहू, पी.माधव राव, आबकारी मुख्य आरक्षक राधा गिरी गोस्वामी, नगर सैनिक राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles