जानिए सबसे पहले क्या खाएं, करवाचौथ का व्रत खोलते समय इन बातों का रखें ध्यान

118
1 11 16
1 11 16

करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार महिलाओं के लिए काफी खास होता है। सुबह से भूखी-प्‍यासी रहकर व्रत करने वाली महिलाएं कई बार शाम होते होते बीमार भी हो जाती हैं। ज्यादातर महिलाओं का ब्‍लड प्रेशर लो हो जाता है तो वहीं कुछ महिलाएं बेहोश तक हो जात है। ऐसा तब होता है जब शरीर में अचानक पानी की कमी हो जाती है। अगर आपके साथ या आपके घर में किसी महिला के साथ ऐसा होता है तो इस बार आपको व्रत खोलते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसी के साथ यहां हम बता रहे हैं व्रत खोलते समय आप क्या सबसे पहले खाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सबसे पहले क्या करें

व्रत खोलते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप सबसे पहले क्या खाती हैं। याद रखें कि जब आप चांद को देखने के बाग व्रत खोलती हैं तो आप पिछले 12-15 घंटों से भूखी हैं। ऐसे में पानी पीने के बाद आप कुछ पोष्टिक चीजें खाएं। इसी के साथ तुरंत खाना ना खाएं। ऐसा करने से आपको एसिडिटी की समस्या होगी।

सबसे पहले क्या खाएं

व्रत खोलकर आप सबसे पहले आप भीगी किशमिश खाएं। व्रत के दौरान ज्यादातर महिलाओं का जी मिचलाता है ऐसे में किशमिश खाकर आपको अच्छा लगेगा। इसके अलावा आप नारियल पानी पीएं। कोशिश करें कि आप इसे सिप-सिप करके पीएं। क्योंकि एक ही बार में अगर आप इसे पीएंगे तो आपको जी घबराने की समस्या हो सकती है।

भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

व्रत खोलने के बाद आप तुरंत चाय-कॉफी पीने से बचें। इससे गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। व्रत के तुरंत बाद इस तरह की ड्रिंक पीने से डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि व्रत को खोलते समय चाय और कॉफी जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखें।

बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बाईक रैली में शामिल हुए हजारों युवा