LIVE UPDATE

भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 6,7,8 फरवरी को पुरी में

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ रायपुर के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने बताया की भारतीय मजदूर संघ का 21 वाँ त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन 6, 7 एवं 8 फरवरी को ओड़िसा के पुरी के आयोजित किया जा रहा है , उक्त अधिवेशन में देश भर से भारतीय मजदूर संघ के लगभग 2500 की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे साथ ही भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उद्योगों कोयला , रेलवे , इस्पात , खदान , बिजली, स्कीम वर्कर आंगनबाड़ी , आशा वर्कर, बैंक , इंश्योरेंस , असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों आदि सेक्टरों में काम करने वाले प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, इसके अलावा इस अधिवेशन में प्रथम बार ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि और यूरोपीय देशों जैसे बेलारूस , इटली , इंडोनेशिया , ईजिप्ट ,श्रीलंका , नेपाल , साउथ अफ़्रीका के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं ।भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश से 88 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिसमे 14 महिलायें और 74 पुरुष प्रतिनिधि शामिल हैं ।

अधिवेशन में प्रमुख रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर में हो रहे तकनीकी , आर्थिक और पर्यावरण परिवर्तन का श्रमिक जगत पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसपर चर्चा होनी है ।

अधिवेशन का शुभारंभ केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ मनसुख मांडविया करेंगे और मुख्य अथिति ओडिशा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी उपस्थित रहेंगे । अधिवेशन का आयोजन भारतीय मजदूर संघ ओड़िसा प्रदेश कर रहा है जिसकी तैयारी पूर्ण हो चुकी है ,अधिवेशन की सफलता हेतु कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों , मंत्रियों ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं ।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles