LIVE UPDATE

सुदर्शन रेस्टोरेंट को नोटिस खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों की गुणवत्ता जांच अभियान लगातार जारी इसी क्रम में बुधवार को बलौदाबाजार और टुण्डरा क्षेत्र में निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन परखा गया। अभिहित अधिकारी अक्षय सोनी ने बताया कि रायपुर रोड स्थित सुदर्शन रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थों को अलग-अलग नहीं पर रखा जाना, परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं होना तथा फूड हैंडलर्स के स्वास्थ्य परीक्षण का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जाना पाया गया। इन अनियमितताओं पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया गया है। हुए जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

वहीं टुण्डरा स्थित हरिशंकर किराना बिना वैध खाद्य पंजीयन के संचालित पाया गया। यहां से आटा एवं खाद्य तेल के वैधानिक नमूने जांच के लिए लिए गए तथा बिना खाद्य पंजीयन के कारोबार करने का प्रकरण दर्ज किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी खाद्य कारोबारियों से निर्धारित मानकों का पालन करने तथा स्वच्छता एवं गुणवत्ता बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles