जन्मदिन पर सरजू प्रसाद घृतलहरे ने समलाई माता मंदिर व बाबा गुरुघासीदास जन्मस्थली पहुंचकर लिया आशीर्वाद



- चंदन जायसवाल कसडोल
कसडोल। बलौदा बाजार जिला के किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बिलाईगढ़ स्थित समलाई माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए समाज में शांति एवं भाईचारे की प्रार्थना की।
इसके पश्चात वे परमपूज्य बाबा गुरुघासीदास जी की पावन जन्मस्थली पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु गद्दी में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने बाबा गुरुघासीदास के बताए सत्य, समानता, मानवता और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया तथा समाज में प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने की कामना की।
सरजू प्रसाद घृतलहरे ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं दींघनश्याम वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष पलारी,राधेश्याम ठाकुर,कौशल दुबे, सुमित सिंघनिया,रामनारायण भट्ट, दामोदर दुबे बलराम देवगन भरत देवगन महावीर अग्रवाल लखन आदित्य,समलाई मंदिर बिलाईगढ़










