करवा चौथ पर पत्‍नी, ने कराई पति से त्‍योहार की शॉपिंग, फिर भाग गई जीजा के साथ, देखें पूरी ख़बर

173
IMG 20231101 171021

मेरठ: आज करवाचौथ है और आज पत्नी अपनी पति के लम्बी उम्र लिए उपवास रखती लेकिन यूपी के मेरठ से खबर सामने आ रही है जहां एक पत्‍नी, पति से त्‍योहार की शॉपिंग कराने के बाद अपने जीजा के साथ फरार हो गई। अब पति और बहन पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। पति का कहना है कि यदि उसकी पत्‍नी तत्‍काल वापस नहीं आई तो वह उसे बददुआ देने के लिए व्रत रखेगा। महिला अपने साथ 16 महीने के बच्‍चे को भी ले गई है। एसएसपी के पास पहंचे पीड़ि‍त पति ने पुलिस से मांग की कि पत्‍नी नहीं मिलती तो कम से कम पुलिस बच्‍चे को वापस दिला दे। बता दें कि अशोक नाम का एक शख्‍स अपनी पत्‍नी और बच्‍चे के साथ मेरठ के जानीपुर क्षेत्र में रहता है। करवाचौथ पर उसने अपनी पत्‍नी को शॉपिंग कराई। लेकिन करवाचौथ मनाने से पहले ही पत्‍नी अपने जीजा के साथ फरार हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पत्‍नी के जीजा के साथ गायब होने के बाद पति की हालत खराब हो गई है। उसका आरोप है कि वह इस मामले को लेकर कई बार थाने पर गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वह एसएसपी के पास पहुंचा। पति ने कहा कि जीजा, उसकी पत्‍नी को बहलाफुसलाकर ले गया है। उसने कहा कि पुलिस किसी तरह बच्‍चे को वापस दिला दे। उसने कहा कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

पति का कहना है कि उसकी शादी की शादी को चार साल हो गए हैं। पत्‍नी ऐसा कदम उठा लेगी यह उसने सपने में भी सोचा था। वो भी ये घटना करवाचौथ पर हुई है। इस घटना को लेकर परिवार के शुभचिंतक भी हैरान हैं। उधर, मेरठ पुलिस भी सोच रही है कि इस मामले में अब क्‍या कदम उठाए। पुलिस महिला और उसके साथ फरार जीजा का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है पति-पत्‍नी को आमने-सामने बिठाकर मामले का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के समीप जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण