LIVE UPDATE

समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

चंदन जायसवाल कसडोलस || पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती* है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 11.11.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गिधौरी की पुलिस टीम द्वारा नहर किनारे पथर्री जाने का पगडंडी मार्ग टुण्डरा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए 01 आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹3000 कीमत मूल्य का 15 लीटर हांथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपिया के विरुद्ध थाना गिधौरी में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपिया को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी– गंगा उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 पथर्रीडेरा टुण्डरा थाना गिधौरी

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles