डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने दी श्रद्धांजलि, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बृजेश अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, रायपुर जिला द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर शंकर नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान और बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, रायपुर जिला के संयोजक बृजेश कुमार अग्रवाल (राजा) ने किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद, एकात्मता और जनसेवा का विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा शंकर नगर मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति मुख्य रूप उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया।
इसके साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शंकर नगर स्थित मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अभियान का नेतृत्व बृजेश कुमार अग्रवाल ने किया। वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने कहा, “सांसें हो रही कम, और पेड़ लगाएं हम”, तथा सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में राधेश्याम नाग, सागर सोनी, राम तांडी, लक्की अवस्थी, सुमन सिंह, वंदना तांडी, राम जी सोनी, दीपू शर्मा, संजय साहू, भरत बाग, श्याम यादव, भरत पटेल, रवि तांडी, महेश यादव, सौम्य धनकर, संगीता गुप्ता त्रिलोकी सहित भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ किया गया।








