चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ, रायपुर के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने समस्त प्रदेशवासियों को शक्ति की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र एवं भारतीय सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक ‘हिन्दू नववर्ष’ हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

परमेश्वर कन्नौजे ने कहा, चैत्र नवरात्र का यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शक्ति का संचार करे। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि देवी माँ का आशीर्वाद समस्त श्रमजीवी वर्ग और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर बना रहे, जिससे सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
हिन्दू नववर्ष के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह नववर्ष हमारे प्रदेश और देश के लिए प्रगति के नए सोपान तय करे। भारतीय मजदूर संघ की ओर से उन्होंने कामना की कि यह नववर्ष आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ बनाए। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पावन पर्व को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

Advertisement

Related Articles