PBKS vs DC IPL 2024 : पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

213
PBKS vs DC IPL 2024 पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया
PBKS vs DC IPL 2024 पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया
kabaadi chacha
PBKS vs DC IPL 2024 : पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

PBKS vs DC IPL 2024 : पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने सैम करन के अर्धशतक की बदौलत 4 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़े – IPL 2024 : CSK ने RCB को 6 विकेट से हरा कर जीता सीजन का पहला मैच

पंजाब के लिए सैम करन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की है। धवन और बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। धवन ने 16 गेंद में 22 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो 9 रन बनाकर रन आउट हुए। प्रभसिमरन सिंह ने 17 गेंद में 26 रन की पारी खेली। जितेश 9 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन ने 47 गेंद में 63 रन बनाए।लिविंगस्टोन ने नाबाद 38 रन बनाए। कुलदीप यादव और खलील अहमद ने 2-2 विकेट झटके।

इससे पहले ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई। मार्श 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। डेविड वॉर्नर ने 21 गेंद में 29 रन बनाए। शाई होप ने 25 में 33 रन का योगदान दिया। ऋषभ पंत ने 13 गेंद में 18 रन की पारी खेली। रिकी भुई ने तीन रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स (5) बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। अक्षर पटेल ने 13 गेंद में 21 रन पर रन आउट हुए। अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद में 32 रन बनाए। अर्शदीप और हर्षल ने 2-2 विकेट लिए।

IMG 20240420 WA0009
IPL 2024 SCHEDULE : देखें आईपीएल का पूरा शेड्यूल, कब और कहां खेला जाएगा, मैचों की टाइमिंग , Online, TV channel, telecast and live stream, जानें सबकुछ