LIVE UPDATE

साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्या आज

रायपुर। साहित्य सृजन संस्थान की 46 वीं मासिक काव्य संध्या आज 28 जून को वृंदावन हॉल में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित हैं।कार्यक्रम में रायपुर सहित विभिन्न जिलों के कवि और शायर अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस डॉ संजय अलंग एवं विशिष्ठ अतिथि धर्मराज महापात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन होंगे।अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा, करेंगे।इस अवसर पर मंजू सरावगी मंजरी, श्वेता शर्मा मोना, धर्मराज महापात्र एवं श्रुति संघी का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे मधु ने प्रदान की।

विज्ञापन

Related Articles