LIVE UPDATE

कसडोल विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय महिला कार्यकर्ता लक्ष्मी चंद्र प्रकाश साहू बनीं जिला उपाध्यक्ष

चंदन जायसवाल कसडोल 

कसडोल,,कसडोल विधानसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता लक्ष्मी चंद्र प्रकाश साहू को बलौदा बाजार जिला कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

लक्ष्मी चंद्र प्रकाश साहू लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनकी इसी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

उनकी नियुक्ति से कसडोल क्षेत्र सहित पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी चंद्र प्रकाश साहू को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Related Articles