गलत इंजेक्शन से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

249
kabaadi chacha

सीहोर।  मध्यप्रदेश में सीहोर के एक निजी अस्पताल में गुरुवार की रात एक गर्भवती महिला की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई है। महिला की मृत्यु से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को देख अस्पताल का स्टाफ बाकी मरीजों को छोड़कर अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने मार्ग कायम कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी के अनुसार अश्विनी (35 वर्षीय) को गंगा आश्रम स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। वह 9 माह की गर्भस्थ थीं। अश्विनी के भाई ईशान शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही के कारण उसकी बहन को गलत इंजेक्शन लगाया गया। जिससे उसकी एवं बच्चे की गर्भ में ही की मौत हो गई।

घटना के बाद हंगामा बढ़ते देख कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस को देखते ही अस्पताल का सभी स्टाफ अस्पताल में बाकी मरीजों को छोड़कर अस्पताल से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रही है।

IMG 20240420 WA0009
सेक्स से किया इनकार तो बेरहम पति ने चाकू से कर दिया वार, आरोपी फरार