प्रीमियम लग्ज़री सूट रूम का शुभारंभ हुआ श्री गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ केयर अस्पताल में

बिलासपुर। श्री गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ केयर अस्पताल ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को और उन्नत बनाते हुए हाल ही में 5 नए लग्ज़री सूट रूम लॉन्च किए हैं। ये प्रीमियम सूट रूम विशेष रूप से उन मरीजों, कॉरपोरेट पेशेंट्स और परिवारों के लिए तैयार किए गए हैं, जो उपचार के दौरान अधिक स्पेस, आराम और बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता महसूस करते हैं। इन रूम्स का उद्देश्य मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को एक अत्यधिक आरामदायक और निजी माहौल प्रदान करना है।
अस्पताल में पहले से मौजूद प्रीमियम सुविधाओं में 3 डिलक्स रूम, 5 हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) बेड और 7 सेमी-प्राइवेट रूम शामिल हैं, जो मरीजों की विभिन्न जरूरतों के अनुसार सुविधाजनक उपचार वातावरण उपलब्ध कराते हैं। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से श्री गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ केयर अस्पताल अब पहले से भी अधिक सक्षम हो गया है, ताकि मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा देखभाल के साथ-साथ आरामदायक और सुरक्षित रहने की व्यवस्था प्रदान की जा सके।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह विस्तार मरीज-केंद्रित सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और आने वाले समय में भी सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा।









