प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का तेलीबांधा में आयोजन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई भाजपा नेता हुए शामिल



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृजेश अग्रवाल (राजा) के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम तेलीबांधा मंडल के बूथ क्रमांक 15, गुरु घासी वार्ड क्रमांक 48 स्थित श्याम नगर गुरुद्वारा हॉल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, जिला मंत्री अर्चना हुखरे, तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर बेदी, मंडल महामंत्री जीवन साहू, बूथ अध्यक्ष कमल रंधावा, शंकर नगर मंडल मंत्री राम तांडी तथा पार्षद संतोष साहू, महेश ध्रुव, प्रदीप वर्मा, संजना हियाल और रोहित साहू भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, सोशल मीडिया टीम, मीडिया प्रभारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में बृजेश अग्रवाल (राजा) ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मन की बात” समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है, जो देशवासियों को विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।









