राहु-केतु बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिलेगी बड़ी राहत

1287
6 10 12
6 10 12

Rahu-Ketu Gochar 30 October 2023: सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। वर्तमान समय में राहु मेष राशि में स्थित हैं और केतु तुला राशि में विराजमान है। हिंदू पंचाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को राहु-केतु अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। राहु-केतु करीब डेढ़ साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे 12 राशियों के जातक भी प्रभावित होते हैं। राहु-केतु के गोचर से कुछ राशियों के सभी संकटू दूर होंगे और उनका भाग्य साथ देने लगेगा। चलिए जानते हैं कि किन राशियों के लोगों को राहु-केतु का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होने वाला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राहु-केतु का राशि परिवर्तन: 30 अक्टूबर को शाम करीब 4: 37 पीएम पर राहु मेष राशि से मीन राशि में गोचर करेगा और  केतु तुला राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

राहु-केतु के राशि परिवर्तन से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन:

मेष: 30 अक्टूबर को राहु मेष से निकलर मीन राशि में जाएंगे। जिससे मेष राशि वालों को कई शुभ फल मिलेंगे और जीवन में कष्टदायी फलों से थोड़ा राहत मिलेगा। कार्य-व्यापार में तरक्की करेंगे। सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी और तरक्की के मार्ग खुलेंगे। जातक को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। लेकिन अपने स्वास्थ्य पर ध्यान और चोट-चपेट से बचने के लिए सावधानी बरतें।

वृषभ: राहु-केतु का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। वृष राशि वालों के आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कारोबार में तरक्की करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। पिछले निवेश से धन लाभ होगा और जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य साथ देगा और सफलता की राह आसान होगी।

सुदीप्तो को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जॉर्नलिस्ट का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है

मिथुन: राहु-केतु के गोचर से मिथुन राशि वाले के दिन बदलने वाले हैं। जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस होगा। करियर में सफलता मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। अध्यात्म में मन लगेगा। भाग्य साथ देगा और करियर में आने वाली सभी अड़चने दूर होंगी।