LIVE UPDATE

राहुल भारद्वाज ने जताया आक्रोश — पंडित असुतोष चैतन्य के बयान पर पुलिस प्रशासन से बड़ी कार्रवाई की मांग की

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज के जिला महामंत्री (रायपुर) राहुल भारद्वाज ने तखतपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पंडित असुतोष चैतन्य (मध्यप्रदेश निवासी) द्वारा सतनामी समाज के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ी नाराज़गी जताई है।

राहुल भारद्वाज ने कहा कि —“पंडित असुतोष चैतन्य द्वारा सतनामी समाज को ‘गाय काटने वाला’ और ‘मूर्ख’ कहना अत्यंत निंदनीय है। यह न केवल हमारे समाज का अपमान है बल्कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द पर भी चोट है। पुलिस प्रशासन को ऐसे व्यक्ति के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई समाज विशेष का अपमान करने की हिम्मत न कर सके।”

इस बयान के बाद सतनामी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने कहा कि लगातार की जा रही इस तरह की टिप्पणियाँ समाज की भावनाओं को आहत कर रही हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाए, तो समाज राज्यभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने पर विचार करेगा।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles