Raipur Breaking : रायपुर में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पुलिस कांस्टेबल का शव खाली प्लॉट में पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल राजेंद्र नगर पुलिस लाइन में रहता था और वहीं उसकी ड्यूटी लगी हुई थी। वह सोमवार रात को लाइन से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन और सहकर्मी उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह अमलीडीह पुलिस कॉलोनी के सामने एक खाली प्लॉट में स्थानीय लोगों ने पेड़ से एक शव लटका देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल के रूप में की। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles