LIVE UPDATE

Raipur Crime : रायपुर में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित चंद्राकर मोहल्ला, मधुबन कॉलोनी के पास एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना पारिवारिक विवाद और चरित्र पर शक को लेकर हुई, जहां गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया।

ये भी पढ़ें –CG Big News : एसीबी की बड़ी कार्यवाही, रायपुर में बिजली विभाग के सहायक अभियंता और कोरबा में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी भूनेश्वर साहू, पिता पोखल साहू, निवासी चंद्राकर मोहल्ला, न्यू राजेन्द्र नगर, को अपनी पत्नी मथुरा बाई साहू (उम्र 35 वर्ष)के चरित्र पर शक था। 21 अप्रैल को घटना वाले दिन इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया।

गुस्से से बेकाबू भूनेश्वर ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। मथुरा बाई की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद राजेन्द्र नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति भूनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles