LIVE UPDATE

Raipur Crime : रायपुर में मिली सूटकेस में बंद युवक की लाश, सीमेंट डालकर फेंका गया शव, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक युवक का शव सूटकेस में बंद मिला है। खास बात यह है कि हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए आरोपी ने सूटकेस में सीमेंट भर दिया और उसे एक प्लास्टिक पेटी में डालकर सुनसान इलाके में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें –CG मर्डर न्यूज़ : इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार बना खौफनाक कत्ल की वजह,कुएं में मिली महिला और 8 साल के मासूम की लाश, दो चचेरे भाई गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने जब आसपास बदबू महसूस की तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर डीडी नगर थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। सूटकेस से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव बुरी तरह से सड़ चुका है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या दो से तीन दिन पहले की गई होगी।

ये भी पढ़ें –पत्नी की हैवानियत : 9 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा जिलेभर से दर्ज लापता लोगों की सूची को खंगालकर शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles