LIVE UPDATE

Raipur Crime : रिवाल्वर, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें –Raipur Crime : रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या

 

इसी तारतम्य में दिनांक 09.10.205 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत बोरियाकला स्थित धनेली रोड हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के सामने मुर्गी फार्म के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में रिवाल्वर लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मुजगहन को आरोपी को रिवाल्वर के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया।

जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ कर आरोपी को थाना सिविल लाईन एवं मुजगहन का हिस्ट्रीशीटर बादल बेहरा के रूप में चिन्हांकित किया गया। रिवाल्वर रखने के संबंध में बादल बेहरा से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर आरोपी बादल बेहरा से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त रिवाल्वर के अतिरिक्त 01 नग देशी कट्टा तथा 01 जिन्दा कारतूस को घर में छिपा कर रखना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की निशानदेही पर देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस को भी बरामद किया गया।

आरोपी बादल बेहरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग रिवाल्वर, 01 नग देशी कट्टा व 01 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 221/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी बादल बेहरा थाना सिविल लाईन एवं मुजगहन का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित अन्य मामलों के लगभग 02 दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी– बादल बेहरा पिता स्व. अशोक बेहरा उम्र 29 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी ब्लॉक नंबर 49 बोरियाकला थाना मुजगहन जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी मुजगहन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. विक्रम वर्मा, पुष्पराज परिहार, आर. राजेन्द्र तिवारी, दिलीप जांगडे, बोधेन्द्र मिश्रा, केशव सिन्हा, मनोज सिंह, अमित वर्मा तथा थाना मुजगहन से प्र.आर. गिरीश सक्सेना, आर. निराधर ध्रुव, राकेश ठाकुर एवं चंद्रेश चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles