LIVE UPDATE

Raipur Crime : दामाद ने की सास की हत्या

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी के माना इलाके के ग्राम बरौदा में घरेलू विवाद के चलते एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना 5 नवंबर को सुबह करीब 11:40 बजे की है। आरोपी दामाद वीरेंद्र कुर्रे ने अपनी 65 वर्षीय सास राजबाई बांधे के साथ झगड़े के दौरान हाथ-मुक्कों से मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों ने घायल राजबाई को तुरंत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन दिन तक इलाज चलने के बाद कल रात उनकी मौत हो गई।

माना पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles