LIVE UPDATE

रायपुर : 10 वर्षों से अपनाया था ईसाई धर्म, इकाई साहू समाज ने कराई हिंदू धर्म में वापसी

रायपुर। दिनांक 15 दिसंबर 2025 को इकाई साहू समाज मजदूर नगर वार्ड नंबर 40 ,सरोरा रायपुर में सामाजिक बैठक आयोजित किया गया था। इस बैठक में सरोरा निवासी तिलक राम साहू पिता घनश्याम साहू ने जो कि पिछले 10 वर्षों से ईसाई धर्म अपना लिया था उन्होंने स्वैच्छिक हिन्दू धर्म में वापसी और साहू समाज की मुख्य धारा में जुड़ने हेतु आवेदन किया था।

जिस आवेदन को स्वीकार करते हुए इकाई साहू समाज मजदूर नगर ने परिक्षेत्र को लिखित सूचना प्रेषित किया। दिनांक 15 दिसंबर 2025 को सामाजिक बैठक में तिलक राम साहू को हिंदू धर्म की महत्ता बताते हुए और भविष्य में दोबारा दूसरे धर्म को नहीं अपनाने का निर्देश देते हुए पुनः घर वापसी करवाया गया एवं साहू समाज की मुख्य धारा में मिलाया गया।

तहसील साहू संघ बीरगांव के मीडिया प्रभारी कमलेश साहू ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तिलक राम साहू व उनके परिवार को भक्त माता कर्मा की मंगल आरती के साथ हिन्दू धर्म में वापसी करवाया। इस बैठक में तहसील साहू संघ बीरगांव के उपाध्यक्ष जीवन साहू,महामंत्री लखनलाल साहू,कार्यकारिणी अध्यक्ष बेदराम साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष रामपाल, परिक्षेत्र उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू,सरोरा,संगठन सचिव मोहित साहू सरोरा इकाई अध्यक्ष शेखूराम साहू, इकाई अध्यक्ष मजदूर नगर, प्रेमलाल साहू महिला प्रकोष्ठ रूपेश्वरी साहू, तुलसी साहू, गोमती साहू , डॉ नरोत्तम साहू एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा उनके अलावा समस्त इकाई साहू समाज मजदूर नगर के सभी सदस्य उपस्थित थे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles