रायपुर मर्डर ब्रेकिंग : दो सगे भाइयों ने की युवक की हत्या, फटाका फोड़ने के दौरान हुआ विवाद, दोनों आरोपी गिरफ्तार


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव स्थित बीएसयूपी कालोनी में 21 अक्टूबर को क्षणिक विवाद में दो सगे भाइयों ने एक युवक की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 21.10.25 को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी निवासी ताहिर हुसैन अपने परिवार के साथ फटाखा फोड़ रहा था, इसी दौरान उसी कालोनी के निवासी मदन यादव एवं सूरज यादव आकर किसी बात को लेकर ताहिर हुसैन से विवाद करने लगे तभी मदन यादव एवं सूरज यादव आवेश में आकर अपने पास रखें कैंची से ताहिर हुसैन के सीने एवं पेट में मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गये। ताहिर हुसैन को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जंहा डॉक्टर ने चेक करने पर उसकी मृत्यु होना बताया, प्रार्थिया रूखसाना परवीन की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 438/25 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आसपास के लोगांें से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी दोनों सगे भाई मदन यादव एवं सूरज यादव को गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैंची जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
01. मदन यादव पिता मन्नू यादव उम्र 31 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
02. सूरज यादव पिता मन्नू यादव उम्र 23 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक शील आदित्य सिंह थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, अजय चौधरी तथा थाना पुरानी बस्ती से उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, आर. जितेन्द्र साहू, सुनील शुक्ला एवं खिलेश्वर प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।










