Raipur News : रायपुर में अवैध प्लांटिंग पर लगायी गई रोक


Raipur News : रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही जारी है।

इस क्रम में आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन क्रमांक 10 के नगर निवेष विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेष उडनदस्ता की टीम ने जोन कमिष्नर श्री विवेकानंद दुबे के निर्देष पर उपअभियंता श्री रविप्रभात साहू की उपस्थिति में जोन 10 क्षेत्र में दुर्गा विहार डूंडा और एकता विहार डूंडा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बनाये गये मार्ग को जेसीबी मषीन से काटकर एवं आवागमन अवरूद्ध कर स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी।
जोन 6 नगर निवेष विभाग ने जोन के तहत वार्ड क्रमांक 59 के क्षेत्र में संतोषी नगर काली मंदिर के समीप अवैध कब्जे हटाने की कार्यवाही अभियान चलाकर निगम मुख्यालय उडनदस्ता के साथ मिलकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में की। जोन 8 नगर निवेष विभाग ने जोन के तहत कोटा मुख्य मार्ग में सडक पर रखी भवन निर्माण सामग्री रेत को जेसीबी मषीन की सहायता से जप्त करने की कार्यवाही की। जोन 7 ने जीई मार्ग में बनाये गये अवैध स्लोग को जेसीबी मषीन से तोडने की कार्यवाही टीम प्रहरी के अभियान के तहत की। जोन 10 ने पचपेडी नाका मुख्यमार्ग में विद्युत पोलो और मार्ग विभाजको के मध्य लगाये गये अवैध बैनर पोस्टर निकालकर जप्त किये। जोन 3 ने तेलीबाधा चैक टैªफिक सिग्नल के पास सडक पर लगायी गयी दुकानो के सामनो को व्यवस्था सुधार की दृष्टि से जप्त कर लिया। जोन 4 क्षेत्र में जोन नगर निवेष विभाग ने अभियान चलाकर अवैध ठेलो को हटाने की कार्यवाही करते हुए नागरिको को त्वरित राहत यातायात में दिलायी। टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।