LIVE UPDATE

आबकारी टीम की कार्यवाही,23.4बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

चंदन जायसवाल कसडोल 

कसडोल,,आबकारी विभाग की टीम ने 11 हजार मूल्य का 23.4 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल वृत्त ग्राम मल्दा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी राजकुमार साहू पिता फोतो लाला उम्र 50 वर्ष के कब्जे से 18.00 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त किया गया। देशी मदिरा प्लेन का बाजार मूल्य 8,000का होना पाया। इसी प्रकार पलारी वृत्त ग्राम नगपुरा थाना पलारी में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी डोमेश चंद्राकर पिता शिवदयाल उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 5.4 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 3,000/- होना पाया गया।

आरोपी राजकुमार साहू पिता फोतो लाला उम्र 50 वर्ष साकिन मल्दा थाना कसडोल एवं डोमेश चंद्राकर पिता शिवदयाल उम्र 30 वर्ष सकिन नगपुरा थाना पलारी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 (क), प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

उकार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव नगर सैनिक राजकुमार पैंकरा, दुर्गेश्वरी, कमल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Articles