लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। ठंड का प्रकोप देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
लखनऊ जिला अधिकारी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा क्लास नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी। इस दौरान छात्रों को ठंड से बचाने के लिए क्लासरूम में हीटर चलाया जाएगा। इसके साथ ही क्लास बाहर या खुले में संचालित नहीं की जाएंगी।