भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रज़ा ने समस्त प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई



रायपुर। रंगों के महापर्व होली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रज़ा ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सैय्यद रज़ा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से अपील की कि वे इस त्योहार को शांति और सद्भावना के साथ मनाएं।
उन्होंने आगे कहा कि भारत की ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ की मिसाल होली जैसे त्योहारों में ही देखने को मिलती है, जहां हर वर्ग और समुदाय के लोग मिलजुलकर खुशियां बांटते हैं। भाजपा नेता ने युवाओं से सुरक्षित और नशामुक्त होली खेलने का आग्रह भी किया।











