मृतक के परिजनों को मिली 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

219
breaking news
breaking news
kabaadi chacha

दुर्ग,  कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खपरी तालाब जेवरा सिरसा जिला दुर्ग निवासी कुलेश्वर नेताम की विगत 11 अप्रेल 2023 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम मुर्रा तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी हरजीत भारती की विगत 05 सितंबर 2022 को खारून नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम बासीन तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी कोमल राम देवांगन  की भी विगत 1 नवंबर 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. कुलेश्वर नेताम के पिता श्री धनेश्वरलाल नेताम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार स्व. हरजीत भारती के माता श्रीमती धनेश्वरी भारती को, स्व. कोमल राम देवांगन की पत्नि श्रीमती राधा बाई देवांगन कुल 3 परिजन प्रत्येक को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

IMG 20240420 WA0009
3 नवंबर से इन 4 राशियों की सूर्य के समान चमकेगी किस्मत