LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में होगा CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का भव्य समापन, नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के पोस्टर का हुआ विमोचन

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि 20 से 24 फरवरी 2026 तक राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित होने जा रहे नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 को लेकर तैयारियाँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में Confederation Of All India Traders (CAIT) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें इस भव्य व्यापारिक आयोजन में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया तथा एक्सपो के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने की सहमति प्रदान की। उन्होंने इस राष्ट्रीय स्तर के व्यापारिक आयोजन हेतु CAIT एवं समस्त आयोजक टीम को शुभकामनाएँ देते हुए इसके सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन की कामना की।

भेंट के दौरान CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने मुख्यमंत्री जी को एक्सपो की संपूर्ण रूपरेखा, उद्देश्य तथा इसके माध्यम से देशभर के व्यापारियों, उद्यमियों और स्टार्टअप्स को मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि यह एक्सपो व्यापार एवं उद्योग को नई दिशा देने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मानचित्र पर एक सशक्त पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 जैसे आयोजन राज्य के व्यापार, उद्योग और रोजगार संवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। ऐसे मंच “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए स्थानीय उद्यमियों, लघु उद्योगों एवं व्यापारियों को नए बाजारों से

जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

CAIT के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का सान्निध्य एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उनकी उपस्थिति एक्सपो की गरिमा, विश्वसनीयता और प्रभाव को नई ऊँचाई प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री जी द्वारा निमंत्रण स्वीकार किए जाने से नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 को लेकर व्यापारिक जगत में उत्साह और विश्वास और अधिक प्रबल हुआ है। यह आयोजन अब एक ऐतिहासिक, भव्य एवं बहुआयामी व्यापारिक महाआयोजन के रूप में आकार लेता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, परमानन्द जैन, भरत जैन, अवनीत सिंह, दीपक विधानी, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह एंव नीलेष मुंदडा, आदि।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles