आत्मसमर्पित नक्सलियों की ख्वाहिश हुई पूरी, टॉकीज में देखा छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मयारू भौजी 2 

भानुप्रतापपुर। गहरे जंगलों से निकलकर मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों की एक अनोखी इच्छा भानुप्रतापपुर में देखने को मिली। जिन लोगों ने कभी जिंदगी में टॉकीज नहीं देखी थी, उन्होंने मोहन सुंदरानी द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म मयारू भौजी टू देखने की इच्छा जताई।

इसके बाद उन्हें नजदीकी थिएटर माथुर सिनेप्लेक्स में पुलिस के द्वारा मयारू भौजी टू फिल्म दिखाई गई।
फिल्म देखने के बाद आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मयारू भौजी टू फिल्म के साथ ही साथ फिल्म के हीरो निखिल सुंदरानी की जमकर प्रशंसा की और पहली बार टॉकीज में फिल्म देखने का अनुभव पाकर खुशी जाहिर की।

यह पल उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मुख्यधारा से जुड़ने की एक नई शुरुआत भी साबित हुआ।

Advertisement

Related Articles