हर सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला

443
31 10 6
31 10 6
kabaadi chacha

मध्यप्रदेश चुनाव के दौरान राज्य भर में जिन विधानसभा सीटों पर सबकी निगाहें टिकीं होंगी, उनमें एक विदिशा विधानसभा सीट है।
हालांकि इस बार जिले की पांचों सीटों पर कड़े मुकाबले को देखते हुए सभी पार्टी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में शक्ति प्रदर्शन के साथ जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दी है। पांचों सीटों पर हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही है। जिले में एक ओर जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिष्ठा दांव पर है, वहीं कांग्रेस के सामने अस्तित्व बचाना और बदलाव जैसे पहलू चुनौती पेश कर रहे हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की पांचो सीटों में से केवल एक, विदिशा में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। पार्टी प्रत्याशी शशांक भार्गव ने यहां 15 हजार से अधिक मतों से भाजपा के मुकेश टंडन को पराजित किया था। दिलचस्प बात ये है कि पिछली बार की तरह इस बार भी इन दोनों के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा। भाजपा ने नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के एक दिन पहले, लंबे इंतजार के बाद यहां से श्री टंडन को अपना प्रत्याशी घोषित किया। हालांकि श्री भार्गव का नाम कांग्रेस ने बहुत पहले ही घोषित कर दिया था।
वहीं शमशाबाद और गंजबासौदा सीट ऐसी हैं, जहां से वर्तमान विधायकों का टिकट काटकर भाजपा ने पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। हालांकि जिले की सभी पांचो सीटों के प्रत्याशी मुख्यमंत्री श्री चौहान के करीबी माने जाते हैं। वहीं कांग्रेस ने दो नए चेहरे सिरोंज और शमशाबाद में उतरे हैं।
भाजपा 2018 में 46 वर्ष बाद ढहे अपने अभेद किले विदिशा को इस बार फिर से जीतने की पूरी कोशिश में है। वहीं कांग्रेस कमलनाथ के वचन पत्र के सहारे चुनाव मैदान में है।
गंजबासौदा विधानसभा में 2013 में चुनाव लड़ चुके भाजपा के हरिसिंह रघुवंशी और कांग्रेस के निशंक जैन फिर से आमने-सामने हैं। यहां से भाजपा ने वर्तमान विधायक लीना जैन का टिकट काट दिया है। दीगर बात ये है कि विकास के स्थान पर भाजपा का प्रचार के दौरान यहां पूरा जोर सनातन संस्कृति और धर्म पर है। कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन भी यहां से विधायक रह चुके हैं।
पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के कारण चर्चा में आई जिले की सिरोंज विधानसभा से जहां पार्टी ने एक बार फिर स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत शर्मा को ही चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने नए चेहरे के रूप में किसान नेता गगनेंद्र रघुवंशी पर भरोसा जताया है। अपने भाषणों से चर्चा में बने रहने वाले उमाकांत शर्मा वर्तमान विधायक हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
आईआईटी का ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटपॉर्म ‘साथी’ अब जेईई और नीट समेत कक्षा 11 व 12 के छात्रों की परीक्षा की तैयारी कराएगा