LIVE UPDATE

18 दिसम्बर को मद्य निषेध दिवस पर होग़ा विविध आयोजन

चंदन जायसवाल कसडोल

 

बलौदाबाजार, गुरु घासीदास जयन्ती पर 18 दिसम्बर को मद्य निषेध दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष भी 18 दिसंबर, 2025 को जिला स्तर पर मनाया जाना है।”मद्य निषेध दिवस” के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ग्राम पंचायत स्तरों पर गठित भारत माता वाहिनी द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रम,नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत प्रसारित दिशा-निर्देश,शपय कार्यक्रम, ग्राम पचांयतों में सचिवों के द्वारा नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम,संबंधित विभागों द्वारा नशापान के विरूद्ध समुचित कार्यवाही, नशामुक्ति साहित्यों का वितरण, नशा तया एड्स प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार,विद्यार्थियों में नशापान के विरूद्ध जागरूकता लाना,इसके अतिरिक्त स्थानीय संस्कृति एवं परम्पराओं के अनुरूप अन्य कार्यकम भी आयोजित किये जायेंगे।

Related Articles