छत्तीसगढ़ महतारी की असली सेवा कांग्रेस सरकार ने की है:-विकास उपाध्याय

130
छत्तीसगढ़ महतारी की असली सेवा कांग्रेस सरकार ने की है:-विकास उपाध्याय
छत्तीसगढ़ महतारी की असली सेवा कांग्रेस सरकार ने की है:-विकास उपाध्याय

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय लगातार जन वंदन यात्रा के माध्यम से सुबह से लेकर देर रात तक डोर टू डोर रामनगर, गुढियारी,ठक्कर बापा वार्ड,कोटा,रायपुरा बस्ती में जनसंपर्क कर क्षेत्र वासियों का आशीर्वाद लिया।
इस जन वंदन यात्रा में अपने लाडले विधायक को अपने बीच में पाकर समस्त माता बहनों के द्वारा जगह जगह आरती की थाली के साथ विजय तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया शगुन के रुप में एक एक रूपये देकर अपना दुलार आशीर्वाद दिया और कोटा के तिरंगा चौक में क्षेत्रवासियों के द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ पश्चिम विधायक विधायक विकास उपाध्याय का लड्डुओं से तौलकर स्वागत अभिनंदन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की 15 साल में भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों को सिर्फ और सिर्फ झुनझुना पकड़ाया है और केंद्र सरकार के द्वारा लगातार महंगाई भ्रष्टाचार बढ़ी है जिससे आज उनकी स्थिति क्या है साफ दिख रही है आज जनता ने उन्हें नकारा दिया है आगे भी वही स्थिति रहेगी क्योंकि कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को कायम रखते हुए छत्तीसगढ़ महतारी और रहवासियों की असली सेवा कर प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को उन्नति प्रगति की ओर ले गए हैं और आने वाले समय में भी छत्तीसगढ़ महतारी का सेवा संकल्प लेते हुए जन तक पहुंच रहे हैं और आज जनता के द्वारा लगातार मतदान कर कांग्रेस पार्टी को अपना सहयोग देने का मन बना लिया है।
इस डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विश्वजीत कदम एवं वरिष्ठ नेता हेमंत होगले सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी कांग्रेस जन एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG 20240420 WA0009
Today Petrol - Diesel Price 2023 ; जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट