LIVE UPDATE

विमल साहू ने केरल की नई सरकार में रोजी एम. जॉन को मंत्री बनने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

बलौदाबाजार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव विमल साहू ने केरल की नई सरकार में रोजी एम. जॉन को मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विमल साहू ने कहा कि रोजी एम. जॉन ने लंबे समय तक संघर्ष और जनसेवा के माध्यम से जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज 18 मई 2026 को उन्होंने मुख्यमंत्री V. D. Satheesan के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली तथा उन्हें उच्च शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी रोजी एम. जॉन के अनुभव, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है। उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे तथा युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। विमल साहू ने उनके सफल, जनहितकारी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Related Articles